मुंशीगंज/अमेठी। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सुरेश के पिता जी अमन प्रसाद (48) निवासी ग्राम हालपुर सराय खेमा मुंशीगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे वाहन से उनकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में अमन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके की जानकारी जुटाने और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।