मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत में भव्य समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

Share
ललितपुर-मतदाता पुनरीक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र 226, सदर ललितपुर के नगर ललितपुर स्थित अमर पैलेस में एक भव्य समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक सहभागिता देखने को मिली।
बैठक में सांसद झांसी–ललितपुर अनुराग शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नए मतदाताओं को जोड़ने, छूटे हुए नामों को शामिल कराने तथा त्रुटियों के सुधार पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। बैठक में जयदेव पुरोहित ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान केवल प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी ललितपुर के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक सशक्त टीम बनाकर अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी मंडल, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के आयोजक एवं सदर विधायक ललितपुर रामरतन कुशवाहा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण निष्पक्ष और सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को इस अभियान में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ जुटना होगा। इस अवसर पर राज्यमंत्री (श्रम एवं सेवायोजन) मनोहरलाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रमेश चंद्र लोधी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, हरिराम निरंजन, प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव, बलराम सिंह लोधी, उपसभापति जिला सहकारी बैंक श्रीकांत कुशवाहा सहित समस्त जिला उपाध्यक्षगण, मंडल अध्यक्षगण, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्षगण, बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताबंधु उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। यह समीक्षात्मक बैठक संगठनात्मक एकता, लोकतांत्रिक सहभागिता और मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *