बक्सर स्थित माता चंद्रिका देवी मंदिर में भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन

Share
उन्नाव। बुधवार देर शाम बक्सर स्थित माता चंद्रिका देवी मंदिर में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन जनसेवक अनुराग त्रिवेदी द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था की गंगा में डुबकी लगाई। गंगा आरती के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां गंगा और मां चंद्रिका देवी की आराधना करते हुए दीप जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। आरती के समय गूंजते-कीर्तन और मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के आयोजक अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और आध्यात्मिकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया जो इस आयोजन में शामिल हुए। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर गंगा आरती में सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *