वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Share

बहराइच पयागपुर )। जनपद के संविलियन विद्यालय रोहनी भारी में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राजेश्वरी प्रसाद तिवारी एवं के.के. द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, पर्यावरण जागरूकता, दहेज प्रथा उन्मूलन एवं नारी सशक्तिकरण जैसे विषयों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक पंकज कुमार चतुर्वेदी एवं दीप नारायण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, नोडल शिक्षक (संकुल) अभिकेश त्रिपाठी, नीरज कुमार मिश्र, नवनीत ओझा, सपना त्रिवेदी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राध्यापक फिरोज खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *