चार साल का सफर, उपलब्धियों की नई उड़ान

Share
गाजीपुर । नन्दगंज क्षेत्र के बाघी स्थित द कोटा ग्लोबल स्कूल में स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। पूरे कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों और अतिथियों के सम्मान ने समारोह को बेहद आकर्षक और यादगार बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौनी बाबा के महंत श्री सत्यानंद यति जी महाराज तथा चकेरी धाम के संत 1008 श्री त्रिवेणीदास महाराज रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व डीआईजी बलिकरन यादव एवं पूर्व एसडीएम राजा राम यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रबंधक सुजीत साइकिल ने सभी अतिथियों एवं संतों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।विद्यालय की प्रिंसिपल पुनीता सिंह (खुशबू) ने अपने स्वागत संबोधन में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय की निरंतर प्रगति में सभी का सहयोग सराहनीय रहा है। वहीं चेयरमैन अभय सिंह यादव ने विद्यालय के चार वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और गुणवत्ता को प्राथमिकता देकर क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे कलाकारों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार की प्रशंसा की।इस अवसर पर देवकली प्रमुख सच्चे लाल यादव, ग्राम प्रधान इस्लामाबाद रामज्ञान सिंह यादव, प्रिंसिपल अजय करैला, नेत्री सौर्या सिंह, विभा पाल, आनंद यादव, संदीप यादव, सूरज राम बागी, जमुना बिंद, रामअवध यादव, मोती सिंह, संतोष सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और स्नेह बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *