भैंस दुहने को लेकर विवाद, होमगार्ड समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप, चार घायल, वीडियो वायरल

Share
उन्नाव। जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के मौलाना दादा सोहरवा तालाब मोहल्ले में भैंस दुहने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मौलाना दादा सोहरवा तालाब निवासी राम कली, अजय पाल, पिंकी और लक्ष्मी के साथ उनके पड़ोसियों ने मारपीट कर दी, जिससे चारों घायल हो गए। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले विजय पाल, संजू पाल (होमगार्ड), संजय पाल, राहुल पाल तथा उनके साथ आए दो अज्ञात लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। घायलों के अनुसार विवाद भैंस को दुहने से मना करने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान लाठी-डंडों से भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि कानपुर में तैनात होमगार्ड संजू पाल ने दबंगई दिखाते हुए अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर मामले की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। पीड़ित पक्ष के चार लोग जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *