अखिल भारतीय महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने अखिलेश यादव से की भेंट 

Share
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में अरविन्द यादव, प्रदेश सचिव के नेतृत्व में अखिल भारतीय महिला विकास संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। यह संस्थान शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है। समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए संस्थान विविध कार्यक्रमों का संचालन भी करता है। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और बच्चों की शिक्षा का भी प्रबंध किया जाता है।  महिलाओं ने कहा कि भाजपा सरकार से उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। महिलाओं का जीवन असुरक्षित है। बेटियों-महिलाओं के लिए जो योजनाएं समाजवादी सरकार में चल रही थी, वे सब बंद है। समाजवादी सरकार में मिल रही कन्या विद्याधन, महिला पेंशन बंद है। आशा ज्योति केन्द्र में मानदेय नहीं मिल रहा है। पिछड़ी, दलित, मुस्लिम महिलाओं को समाजवादी सरकार में जो मदद मिल रही थी सब समाप्त हो गए हैं।     श्री यादव के नेत्त्व में 2027 में समाजवादी सरकार बनाने के संकल्प के साथ महिलाओं ने कहा कि उन्हें अखिलेश जी पर भरोसा। हमें उम्मीद है कि उनकी सरकार बनने पर पुनः महिलाओं के लाभ की योजनाएं लागू होंगी।  श्री यादव ने सभी को समाजवादी सरकार बनने पर उनकी मांगे पूरी करने का भरोसा दिलाते हुए याद दिलाया कि पिछली सरकार में उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा, मल्टी न्यूट्रिशन मिशन, डायल 100 के साथ मुफ्त इलाज की व्यवस्था की थी। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटे थे। 2027 में समाजवादी सरकार आने पर महिलाओं को 40 हजार रू0 प्रतिवर्ष मिलेगा। एक करोड महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी। पिछली सरकार में समाजवादी पेंशन में 500 रुपये प्रतिमाह 55 लाख महिलाओं को दिये जा रहे थे।  श्री यादव से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री अभिलाष सिंह, सुधीर कुमार सहित रेणु सिंह, अवनीत कौर, सुनीता गौतम, शहनाज, राजदीप कौर, दीपिका, अनिता चौधरी, कुसुम गौतम, सुषमा गौतम, अर्चना, सुखरानी कनौजिया, प्रभा देवी एवं सोनी आदि शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *