भारतीय सर्व हिन्दू समाज के तत्वाधान में सामूहिक 101 कन्या विवाह का होगा सम्मेलन

Share
मध्यप्रदेश।भारतीय सर्व हिन्दू समाज के तत्वाधान आगामी 20 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन मध्यप्रदेश के खरगोन जिला के अंतर्गत स्थान करही तहसील महेश्वर में निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन होगा,जिसमें एक सौ एक कन्याओं का विवाह सम्पन्न होगा।इस सामूहिक कन्या विवाह समारोह में देश के विश्वविख्यात संत जन अपना आशीष प्रदान करेंगे।जिसमें मुख्याशीष के रूप में अनन्य श्री विभूषित श्रीजगतगुरु अग्र पीठाधीश्वर एवं मलूक पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज,मुख्यातिथि के रूप में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,आचार्य रोहित सरकार वृन्दावन,विशेष आतिथ्य के रूप में श्री किशोर दास जी महाराज,श्री ज्ञानानंद महाराज,योगगुरु रामदेव,श्री मोरारी बापू ,साध्वी रितंभरा दीदी जी,संतोष दास जी महाराज उर्फ सतुआ बाबा,रामगोपाल दास जी, देवकी नंदन ठाकुर जी,आचार्य धीरेन्द्र कुमार शास्त्री जी,श्री प्रदीप मिश्रा जी समेत प्रबुद्ध सन्त जन उपस्थित रहेंगे। निः शुल्क सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन के यजमान जितेंद्र पटेल सेन ने बताया कि एक सौ एक सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन में देश भर से आ रहे संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा साथ ही साथ सामूहिक कन्या विवाह में कन्या को स्कूटी, अलमीरा, बेड समेत गृहस्थ जीवन के उपयोग में आने वाली इक्कीस समानों को विवाह में समस्त कन्याओं को उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *