जमानियां में तहसीलदार का औचक निरीक्षण, वार्ड 9 व 10 में अव्यवस्था पर फटकार; पानी, नाली व बिजली की समस्या दूर करने के निर्देश

Share
गाजीपुर जमानियां। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ वार्ड नंबर 10 और वार्ड नंबर 9 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों र्डों में विभिन्न प्रकार की जनसमस्याएं और अव्यवस्थाएं पाए जाने पर उन्होंने पालिका कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 10 में गुड्डू डॉक्टर के घर से विनोद चौहान के घर तक पानी की आपूर्ति की व्यवस्था ठीक नहीं पाई गई। इसके अलावा स्वर्गीय बाबू मियां के घर से विनोद चौहान के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं गुलाब प्रजापति के घर से बाबू मियां के घर तक बिजली का तार लटकता हुआ पाया गया, जो किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकता है।इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 में दिगंबर उपाध्याय के घर से मुन्ना यादव के घर तक पानी निकासी की गंभीर समस्या सामने आई। क्षेत्र में नाली न होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि लटकते हुए बिजली के तार काफी जोखिम भरे होते हैं। ऐसे मामलों को बिजली विभाग के अधिकारियों को तुरंत संज्ञान में लेकर दुरुस्त करना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी घटना से बचा जा सके।उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया कि वार्ड नंबर 9 और 10 में इंटरलॉकिंग सड़क और पानी निकासी के लिए नाली निर्माण की आवश्यकता है। इन जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *