एनटीपीसी रिहंद में फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Share

सोनभद्र/बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद में उत्तरी क्षेत्र अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत सोनशक्ति स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया। इस टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाएं मसलन टांडा, ऊंचाहार, दादरी, विंध्याचल, सिंगरौली, मेजा, झज्जर तथा रिहंद की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नायक ने सभी टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मशाल मार्च का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय विद्यालय डीएवी तथा सेंट जोसेफ विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि प्रणय कुमार नायक ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन और निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि जब विभिन्न क्षेत्रों की टीमें ऐसे खेल आयोजनों में एक साथ भाग लेती हैं, तो इससे आपसी समन्वय, भाईचारा और मैत्रीपूर्ण संबंध भी मजबूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *