म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड में कार्यरत मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी म्योरपुर दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर जुलाई 25 से बकाया मानदेय व ईपीएफ की देयता का भुगतान शीघ्र कराए जाने की मांग किया।ब्लाक में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, टी.ए. और पंचायत मित्रों को मानदेय जुलाई से अबतक नहीं मिला है। इस बीच दीपावली, होली जैसे त्योहार भी गुजर गए, बावजूद इसके इनका भुगतान नहीं किया गया। आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे कर्मियों ने पूर्व में कई बार सांकेतिक प्रदर्शन भी कर चुके है। कर्मियों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बकाया भुगतान कराए जाने की मांग किया। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर बकाया भुगतान नहीं किया गया तो मजबूर होकर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।