गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में श्री हरिओम पाण्डेय (मा० सभापति) के सभापतित्व में ‘उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति’ द्वारा जनपद गाजियाबाद के निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक की। विकास भवन परिसर में पहुंचने पर मा0सभापति महोदय को गार्ड आॅफ आॅनर देकर सम्मानित किया गया। तदोंपरांत मा0सभापति महोदय की अध्यक्षता में गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर व गाजियाबाद की बैठक सम्पन्न आहूत हुई।बैठक के दौरान गाजियाबाद जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, नगरायुक्त श्री विक्रमादित्य सिंह मलिक, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल, जीडीए सचिव श्री विवेक कुमार मिश्र सहित अन्य गणमान्य अधिकारियों द्वारा माननीय सभापति श्री हरिओम पाण्डेय, मा0सदस्य श्री मोहित बेनिवाल, मा0सदस्य ऋषिपाल सिंह, सचिव श्री संजय अग्रहरि, निजी सचिव श्री बांके बिहारी लाल, समीक्षा अधिकारी श्री शिवम श्रीवास्तव, प्रतिवेदक श्री अजय कुमार प्रतापति को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। read more:https://khabarentertainment.in/the-welfare-of-the-entire-world-is-possible-only-through-yagya/ बैठक के दौरान प्राप्त बिन्दु तीन वर्ष के साक्ष्य सहित विवरण जिसमें जनपद के समस्त विभाग में मा० विधान परिषद व मा० सदस्य विधान सभा से प्राप्त होने वाले पत्रों के जवाब व कार्यवाही के सम्बंध में, मा० सदस्य विधान परिषद्/विधान सभा के विकास निधि से होने वाले कार्यों को प्रारम्भ करने की प्रकिया तथा पूर्ण करने सम्बंधित जानकारी, ‘एक जिला एक उत्पाद’ के सबंध में, पिछले तीन वर्षों में आपके जिले में विधान परिषद् की किन-किन समितियों की बैठक हुई और उनके निर्देशों का अनुपालन, अल्पसूचित/तारांकित/अतारांकित प्रश्न के उत्तर, विधान परिषद् के नियम 115,105,110 तथा 111 की सूचनाए, उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की प्राप्त याचिकायें, विशेषाधिकार हनन के मामले, मा० सदस्यों के संस्तुति / शिकायती पत्र, प्रोटोकाल के उल्लंघन, बैठकों में विधायकों / जनप्रतिनिधियों को न बुलाने के प्रकरण इसके साथ ही मा० विधायकों (विधान सभा/विधान परिषद सदस्यगण) से सम्बंधित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गयी। read more:https://khabarentertainment.in/the-welfare-of-the-entire-world-is-possible-only-through-yagya/ बैठक के दौरान सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि मा० विधान परिषद व मा० सदस्य विधान सभा से 25 विभागों को कुल 283 पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 280 का मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है शेष 03 लम्बित है। अधिकांश कार्य समय पर हो रहे हैं। तीन वर्षों में विधान मण्डल क्षेत्र विकास निधि योजनान्गर्त 1059 कार्य करवाये गये। एक जनपद एक उत्पाद के सापेक्ष लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण हैं। पिछले तीन वर्षों में समितियों की कुल 18 बैठके हुई और समिति द्वारा कुल 111 प्रश्नों के उत्तर चाहे गये जो कि समय पर उपलब्ध कराये गये। विधान परिषद के नियम के अन्तगर्त प्राप्त 23 सूचनाओं के उत्तर ससमय प्रेषित किये गये। साथ ही 23 याचिकाऐं प्राप्त हुई और 22 का ससमय निस्तारण किया गया। विशेषाधिकार हनन का कोई प्रकरण लम्बित नहीं है। प्राप्त 242 शिकायती पत्रों में से 240 का निस्तारण किया गया, 02 लम्बित हैं। प्रोटोकॉल उल्लंघन एवं विधायक एवं मा0सदस्यों को बैठकों में आमंत्रण से सम्बंधित कोई प्रकरण लम्बित नहीं है।बैठक के दौरान मा0सभापति महोदय ने कहा कि जनपद के सभी विभागों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता के मामले में बहुत ही सुन्दर कार्य प्रदर्शित किया गया, अन्य सम्बंधित विभागों को भी नगर निगम की तर्ज पर कार्य करना चाहिए।
मा0सदस्य महोदय ने कहा कि विकास कार्यों से सम्बंधित प्राप्त प्रस्तावों की पहले गहनता से जांच की जानी चाहिए, तदोपरांत उन्हें अनुमोदन हेतु भेजना चाहिए, जिससे उनके अस्वीकृत होने की आशंका ना रहें। जनपद में शिक्षा के क्षेत्रों में भी बेहतर एवं प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है, ये कार्य बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बहुत सार्थक सिद्ध होगें।
बैठक के अंत में जिलाधिकारी महोदय द्वारा समापन सम्बोधन दिया गया।