महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित,

Share
बिजनौर । शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी योग केंद्र बिजनौर पर महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया । इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन संरक्षक  एवं मंदिर प्रबंधक  देवेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का आयोजन कराया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह का फूल माला से स्वागत किया गया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सुनील राजपूत ने महिला दिवस पर प्रकाश डाला । डॉ नरेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में कहां की महिलाओं को सम्मान देने से ज्यादा उन्हें ज्ञान देने की आवश्यकता है, क्योंकि गर्भ से लेकर वयस्क तक माता ही उसके संस्कारों की उसके स्वास्थ्य की पूर्ण उत्तरदायित्व होती है सारे संस्कार माता से ही संपन्न होते हैं स्वास्थ्य के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अग्रणी य है इसलिए राष्ट्र के निर्माण के लिए महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ उनको योग एवंप्राकृतिक चिकित्सा काज्ञान देना एवं शिक्षित करना अति आवश्यक है, और इसको जन आंदोलन का रूप देकर प्रचार प्रसार करने की आवश्यकता है तभी हमारा राष्ट्र स्वस्थ हो सकता है डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कहा की ज्ञान रुकता नहीं है ज्ञान झुकता नहीं है इस अवसर पर ओपी शर्मा ने देश  गीत सुना कर सबका मन मोह लिया जिला मेरठ से प्राकृतिक चिकित्सक डॉक्टर माया प्रकाश ने नाडी परीक्षण का उपचार किया डॉ नरेंद्र सिंह प्राकृतिक चिकित्सक ओ पी शर्मा डॉक्टर सुनील राजपूत ने बिना दवाई के रोगियों का उपचार किया एवं एक्यूप्रेशर किया  योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा ट्रस्ट केअध्यक्ष  योगेश कुमार  अनंत कुमार श्रीमती सुनीता ने प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाकर रोगियों का उपचार किया आज के सम्मानित कार्यक्रम में दैनिक जागरण से राजपाल सिंह पत्रकार हुकम सिंह चौहान एडवोकेट उपाध्यक्ष पंडित गोपाल शर्मा पंडित राजेंद्र कुमार मिश्रा एस्ट्रोलॉजिस्ट मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जीत भारद्वाज  नेहा पंडित उपासना आर्य शुभम चौधरी सुधांशु काकरान मधु भूषण शशि बाला पुष्पा वर्मा आभा पाठक माया पाल कुमारी यशोदा देवी आदि सभी बहनों को महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *