व्यापार मंडल ने डीएम रविन्द्र सिंह को किया सम्मानित

Share

फतेहपुर। शहर व्यापार मंडल की कमेटी ने सोमवार को जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में होली और ईद पर्व को लेकर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जनहित से जुड़ी दो प्रमुख समस्याएं उठाई गई थीं। इनमें खागा नगर में सुबह 6 से 8 बजे तक होने वाली विद्युत कटौती का समय बदलने तथा फतेहपुर शहर के चौक चौराहे स्थित गोमती स्वीट हाउस के पास लगे जर्जर विद्युत पोल को बदलवाने की मांग शामिल थी। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने दोनों समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कराई। खागा नगर में सुबह होने वाली विद्युत कटौती का समय बदल दिया गया और चौक चौराहे पर लगे जर्जर विद्युत पोल को भी बदलवा दिया गया। जनहित में त्वरित समाधान किए जाने पर व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी का सम्मान कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह यादव उर्फ सोनू, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, युवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त, शहर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री दीपक साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भाई, राजीव सिंह, खागा युवा मंत्री विष्णु शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, अखिलेश तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *