यज्ञ से ही होता है सारे विश्व का कल्याण

Share
फुरसतगंज/अमेठी। अखिल विश्व का कल्याण यज्ञ से ही होता है और इससे वातावरण शुद्ध भी होता है ,इंद्रदेव भी इससे प्रसन्न होकर बरसात करते हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली अमेठी के विशेष सहयोग से मुहैया केसरिया ग्राम सभा में चल रही पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में यज्ञाचार्य पंडित सुनील तिवारी ने गायत्री परिजनों से महायज्ञ में आहुति करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन यज्ञ मय होना चाहिए।संगीतकार नागेंद्र तिवारी ने क्या तन मांजता है रे एक दिन माटी में मिल जाना गीत गाकर सब का मन मोह लिया। मनुष्य में देवत्व का उदय हो इसके लिए उन्होंने गीत मनुज देवता बने बने यह धरती स्वर्ग समान यह भी गीत गाकर सबको प्रसन्न कर दिया। संगीत पर संगत जगन्नाथ यादव , आर्गन पर मधुर धुन एवं नागेंद्र तिवारी ने नाल पर सुमधुर धुन निकाल कर वातावरण बनाकर समा बांध दी। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया गया। सायं काल प्रज्ञा पुराण कथा के सरस कथा वाचक पंडित सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि संस्कारों के बल पर ही माता-पिता का सम्मान है माता-पिता बच्चों को संस्कार देते रहे ताकि वृद्धावस्था में वृद्धाश्रम में माता-पिता की संख्या न बढ़े संस्कारों की कमी से ही वृद्धाश्रमों में वृद्ध जनों की वृद्धि हुई है।read more:https://pahaltoday.com/young-man-brutally-murdered-by-slitting-his-throat-chaos-in-the-house/
उन्होंने कहा कि बिना गुरु के व्यक्ति निगुरा कहलाता है परंतु गुरु मनुष्य के जीवन में तपस्वी होना चाहिए ऐसे में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य को युग ऋषि वेद मूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी को कौन नहीं जानता है उन्होंने अपने शरीर से ज्यादा वजन साहित्य की रचना की है वेदों का भाष्य किया है तपस्या के धनी जिन्होंने 24 वर्ष तक जब की रोटी और माथा खाकर 24_24 लाख के 24 महापुरुष चरण किया। इनके जीवन दर्शन के लिए साहित्य पढ़े शांतिकुंज जाकर के उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर दीक्षा लेना सार्थक कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 9 मार्च को प्रातः यज्ञ के साथ दीक्षा अन्नप्राशन संस्कार विद्याराम संस्कार मुंडन संस्कार आदि निशुल्क कराया जाएगा। शाम को दीप महायज्ञ का कार्यक्रम की भव्यता देखकर सब का मन मोह गया। कार्यक्रम में ग्राम वासी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ीं। अंत में आरती के प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ रायबरेली के व्यवस्थापक आरसी श्रीवास्तव मीना सिंह शांतिकुंज के समय दानी राजेंद्र प्रसाद, मुरारी बापू, श्याम बाबा, डॉक्टर राकेश कुमार वर्मा, डॉक्टर कमलेश कुमार, डॉक्टर आशीष यादव, प्रवक्ता कुमार गौरव, अखिलेश कुमार ,सुरेश वर्मा ,शिवेंद्र गुप्ता ओम प्रकाश शर्मा ,महिला मंडल के गायत्री महिमा सुधा, साधना ,सुशीला, खुशबू, अंजलि, दीप्ति ,लवी, पुष्पा, संगीता ,वंदना ,साधना, रानी ,पार्वती आदि महिलाओं ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *