मोहम्मद रईस-जरवा बलरामपुर/ एस एस बी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोहलवा वन्य जीव प्रभाग के रामपुर रेंज अंतर्गत ग्राम भोलाडीह में जंगली शीशम के चिरान की लकड़ी बरामद किया। मौके से सभी अभियुक्त फरार हो गए।रेंजर प्रभात वर्मा ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी ग्राम भोलाडीह के बलिंदर यादव के घर के पीछे चिरान की गई लकड़ी से बने 3 दरवाजा, खिड़की व चिरान की लकड़ी रखी हुई है कोयलाबास चौकी की एसएसबी टीम को बुलाकर रात्रि 11:00 बजे वन विभाग की टीम से डिप्टी रेंजर वीर बहादुर सिंह, वन दरोगा मोहिनी वर्मा, वनरक्षक उपेंद्र अहिरवार और केबी श्रीवास्तव आदि के साथ रात्रि 11 बजे छापामारी कर 24 नग लकड़ी, 3 खिड़कियां व दरवाजे बरामद किया।मौके पर कोई अभियुक्त नहीं मिला।लकड़ी को सील कर वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर दी गई है।