कायमगंज /फर्रुखाबाद -कोतवाली कायमगंज में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह लाव-लश्कर के साथ वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचीं। शासन की मंशा के अनुरूप पुलिसिंग को धार देने के लिए SP ने थाने के चप्पे-चप्पे को खंगाला। निरीक्षण इतना बारीकी से था कि दरोगाओं से लेकर मुंशियों तक के पसीने छूट गए।=हवालात से मेस तक परखी हकीकत =SP आरती सिंह ने सबसे पहले कोतवाली के मालखाने और शस्त्रागार का जायजा लिया। इसके बाद वह सीधे हवालात और मेस (रसोई) पहुँचीं, जहाँ उन्होंने बंदियों के मानवाधिकार और पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी। CC-TNS कार्यालय में ऑनलाइन फीडिंग की रफ्तार और पेंडिंग मामलों को देख उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/to-strengthen-the-organization-in-jakhania-assembly-bahujan-samaj-party-again-entrusted-akhilesh-kumar-with-the-important-responsibility-of-assembly-speaker/
=रजिस्टर के पन्ने पलटे, तो उड़े होश =निरीक्षण के दौरान SP ने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर का गहन अवलोकन किया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अभिलेखों का रखरखाव अप-टू-डेट होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी (CO) और प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि पीड़ितों की सुनवाई में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।= दी दो टूक चेतावनी: “गलती की कोई माफी नहीं” =पुलिस अधीक्षक ने सभी उप-निरीक्षकों (Sub-Inspectors) की क्लास लेते हुए स्पष्ट कर दिया कि फील्ड में लापरवाही बरतने वालों पर गाज गिरना तय है। उन्होंने कहा, “शासन की मंशा साफ है—अपराधियों में खौफ और आम जनता में सुरक्षा का भाव। अगर इसमें कहीं भी चूक पाई गई, तो दंड के लिए तैयार रहें।” अब मांफी की नहीं है कोई गुंजायश ।