फर्रुखाबाद- जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता तथा कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को तहसील कायमगंज में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 27, पुलिस विभाग की 21, विद्युत विभाग की 15, विकास विभाग की 13, आपूर्ति विभाग की 2, नगर पालिका/नगर पंचायत की 4 तथा अन्य विभागों की 12 शिकायतें शामिल रहीं। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/fair-begins-at-jai-gurudev-ashram/ जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं विधायक कायमगंज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्रीय लोगों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।