होली मिलन समारोह में कविता और संगीत की बही सरिता, श्रोताओं ने लिया रसास्वादन

Share
रजत श्रीवास्तव – गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के स्वामी विवेकानन्द कॉलोनी स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुदृष्टि बाबा पी.जी. कॉलेज रानीगंज (बलिया) के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आयोजित कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से वर्तमान सामाजिक परिवेश को रेखांकित किया, वहीं द्वितीय चरण में गायकों ने गीत-संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संजय पाण्डेय द्वारा वाणी वन्दना से हुआ।read more:https://khabarentertainment.in/101-mobile-phones-recovered-under-operation-muskaan-in-unnao-phones-worth-over-rs-22-lakh-returned-to-owners/  युवा कवि मनोज यादव ‘बेफिक्र’ ने अपनी पंक्तियाँ “सुबह की लालिमा में, किसी के लाल ने, किसी के लाल को लाल कर दिया” सुनाकर खूब तालियाँ बटोरीं। युवा कवि अभिमन्यु यादव की पंक्तियाँ “तुम्हारे नजदीक आकर हमने, इस जहाँ को भुला दिया है” श्रोताओं द्वारा खूब सराही गईं। सुपरिचित गीतकार नागेश कुमार मिश्र ने “अँधेरी रातों का बादल हुआ हूँ, है मेरा चाँद कहाँ पागल हुआ हूँ” सुनाकर खूब प्रशंसा अर्जित की।वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने अपनी व्यंग्यात्मक रचना “एक सज्जन से मुहल्ले के बच्चे जब होलिकोत्सव का चंदा माँगने लगे, बिना रंग लगाए ही तब उनके चेहरे पर लाल-पीले रंग छाने लगे” सुनाकर श्रोताओं को गुदगुदा दिया। ओज के कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने “यह सच है कि आतंकवाद का ताण्डव कम नहीं होगा, फिर भी मादरे वतन की कसम, देश की एकता को विखंडित नहीं होने देंगे” सुनाकर वातावरण में ओज का संचार किया।read more :https://khabarentertainment.in/101-mobile-phones-recovered-under-operation-muskaan-in-unnao-phones-worth-over-rs-22-lakh-returned-to-owners/  शशांक शेखर पाण्डेय ने गुरु वन्दना प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में सेंट जॉन्स स्कूल की संगीत शिक्षिका माया नायर, डॉ. सन्तोष कुमार सिंह, संजू पाण्डेय और कुसुम दूबे ने गीत, ग़ज़ल और भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को सुर-लय-ताल पर झूमने के लिए विवश कर दिया।इस अवसर पर आलोक राय, दौलत गुप्ता, दिलीप आर्य, संगीता तिवारी, स्नेहा तिवारी, दीनानाथ चतुर्वेदी, राघवेन्द्र ओझा, राजीव मिश्र, अशोक गुप्ता, विजय मिश्र, रंगजी सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजय दूबे, अंकुर, अंकित, कृष्णा सहित अनेक साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *