कृपाशंकर यादव –वाराणसी। विश्व की विशालतम समाज सेवी संगठनों में से एक लायंस क्लब की शाखा लायंस क्लब वाराणसी गंगा का पारिवारिक होली मिलन समारोह होटल एलिगेंस वाराणसी में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नर लायन अर्पणधर दुबे व वंदना दुबे एवं मल्टीपल PRO श्रीमती अर्चना सिंह व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। क्लब के अध्यक्ष ला. दीपक गुप्ता व पिंकु अग्रहरी ने अतिथियों का स्वागत एवं माल्यार्पण किया। read more:https://khabarentertainment.in/dm-and-sp-conducted-flag-march-in-view-of-holi-festival-and-ramzan-month/
कार्यक्रम में आए सभी लायन साथियों ने क्लब के निर्वाचित अध्यक्ष लायन पिंकू अग्रहारी के चयन पर तालियां बजाकर मुहर लगाई। मुख्य अतिथि महोदय ने नए सत्र 2026-27 के निर्वाचित अध्यक्ष के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं क्लब को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रण लिया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
GET कोऑर्डिनेटर अजात शत्रु सिंह ने बताया कि लायंस क्लब विश्व की सबसे बड़ी विशालतम सेवा संस्था है और इसके द्वारा 24*7 अनवरत सेवा चालू रहती है। पूर्व पी.डी.जी लायन दीपक अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/dm-and-sp-conducted-flag-march-in-view-of-holi-festival-and-ramzan-month/ सचिव अशोक मौर्या ने बताया कि प्रत्येक रविवार को निशुल्क खिचड़ी वितरण, साड़ी वितरण, फल वितरण और समय समय पर गरीब कन्याओं का विवाह, निर्धन बेसहारा लोगों के बीच कंबल वितरण, निशुल्क मेडिकल जांच शिविर एवं दवा वितरण आदि का कार्य निरंतर किया जाता है। मंच संचालन डॉ. संजय गुप्ता (PRO) एवं प्रेम प्रकाश ने किया। इस अवसर पर पी.डी.जी प्रकाश जी अग्रवाल, संजय अग्रहरि, चंद्रकांत सिंह, अरविंद केसरी, कमलेश जिंदल, अजात शत्रु सिंह, मोहम्मद अमान, डॉ सोमनाथ सिंह, ज्योति प्रकाश, डॉ महेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता, सुनील केसरी, सुजीत पाल, डॉ संजय गुप्ता, विरेन्द्र सिंह, जितेंद्र कुमार, शिवकुमार, सचिव-अशोक मौर्य, कोषअध्यक्ष-प्रदीप कुशवाहा उपस्थित रहे।