चंद्र ग्रहण के कारण  सोमवार को हुआ होलिका दहन

Share
शेरकोट । नगर में इस वर्ष होलिका दहन सोमवार की रात्रि को सम्पन्न किया गया। मंगलवार को पड़ रहे चंद्र ग्रहण के कारण परंपरागत मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन का कार्यक्रम एक दिन पूर्व ही आयोजित किया गया।थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद,नसीरदिवाला तथा   परमावाला को छोड़कर 52 स्थानों पर होलिका दहन हुआ।
नगर के विभिन्न मोहल्लों के  लगभग तेईस स्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्र के 29 स्थानों पर विधि-विधान के साथ होलिका दहन किया गया। अधिकांश स्थानों पर कार्यक्रम रात्रि 11 बजे तक सम्पन्न हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर परंपरा अनुसार सुबह 5 बजे तक होलिका दहन का अनुष्ठान चलता रहा।
श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा तथा सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था बनी रही।
चंद्र ग्रहण को देखते हुए धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप समय परिवर्तन किया गया, जिसे नगरवासियों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम महमदाबाद में मंगलवार की रात्रि व नसीरदिवाला तथा परमावाला में बुधवार की सुबह होलिका दहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *