नेशनल हाईवे पर ट्रकों की भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

Share

फहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर सौरा गांव स्थित ओवरब्रिज पर दो ट्रकों की भिड़ंत में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के अंबाला निवासी 52 वर्षीय भूप सिंह ट्रक में ल्यूमिनस कंपनी की बैटरियां लादकर अंबाला से रांची जा रहे थे। जब उनका ट्रक मलवां थाना क्षेत्र के सौरा गांव स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी उन्होंने किसी कारणवश अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा राजस्थान के अलवर जिले के किशनगढ़ पास थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय माहुन खान, जो कोटा से ट्रक में मार्बल लादकर कोलकाता जा रहा था, आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी अनिल कुमार व पायलट प्रमोद की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। इसी दौरान एक प्राइवेट एंबुलेंस चालक घायल भूप सिंह को आगे के इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *