नगर पालिका में मुरादाबाद मंडल के गजेटियर प्रकाशन के संबंध में बैठक आयोजित
नहटौर। नगर पालिका परिषद नहटौर में मुरादाबाद मंडल के गजेटियर प्रकाशन के संबंध में बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर के समस्त नागरिकों की सूचनाएं प्राप्त किए जाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बताया गया कि इस अभियान के अंतर्गत कर्मचारियों द्वारा नगरवासियों से एक निर्धारित फॉर्मेट पर उनकी आय-व्यय, जाति, सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं की प्राप्ति तथा अन्य आवश्यक बिंदुओं से संबंधित जानकारी एकत्र की जाएगी। ईओ ओम गिरि ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नगर के समग्र विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना है। बैठक में सभासदों, नगर पालिका कर्मचारियों तथा नगर के प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रतिभाग किया।