बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नायब तहसीलदार ने किया दौरा

Share
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का नायब तहसीलदार ने किया दौरा
महराजगंज तराई(बलरामपुर)/तुलसीपुर नायब तहसीलदार ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर स्थिति की जानकारी ली। क्षतिग्रस्त तटबंध   का अवलोकन कर व्यवस्थाएं परखीं। इन दिनों तराई क्षेत्र के साथ-साथ नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से  तराई क्षेत्र में पहाड़ी नाले उफान पर हैं। जिसके कारण विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है।सोमवार को नायब तहसीलदार अजय विक्रम सिंह ने ग्राम पंचायत विजयीडीह,सुगानगर, लहेरी, पूरेछीटन, राम गढ़ मैटहवा शांति नगर सहित खरझार नाले पर बने तटबंध का भी निरीक्षण किया।निरिक्षण में रेन कट से क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया गया है।नायब तहसीलदार अजय विक्रम सिंह ने बताया कि बाढ़ को लेकर   प्रशासन लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाके की निगरानी कर रहा है। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से संवाद कर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। सभी क्षेत्रीय लेखपालों को सक्रिय रहकर निरंतर निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं।इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल श्रीनिवास, राजीव यादव  सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *