लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने राज्यपाल श्री ढाल सिंह बिसेन से लोक भवन में की शिष्टाचार भेंट

Share

देहरादून,राज्यपाल  ढाल सिंह बिसेन से आज लोक भवन में रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क निदेशालय (डीपीआर) की ओर से जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा), देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह कबसूड़ी ने शिष्टाचार भेंट कर अपनी भूमिका के बारे में अवगत कराया और उत्तराखंड में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।राज्यपाल ने समकालीन मुद्दों की समग्र जानकारी रखने का मार्गदर्शन दिया तथा सैन्य-नागरिक एकीकरण, वीरांगनाओं एवं सैनिकों के कल्याण, आपदा प्रतिक्रिया जागरूकता, तथा सशस्त्र सेनाओं और मीडिया के बीच पारदर्शी एवं सम्मानजनक संवाद के महत्व पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *