महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी “जीएसटी 2.0: नेविगेटिंग द फ्यूचर ऑफ टैक्स इन द डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी” का 21 नवंबर 2026 को भव्य समापन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । समापन समारोह में शिक्षाविदों, विषय विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन संगोष्ठी के संयोजक एवं फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने प्रस्तुत किया। उन्होंने संगोष्ठी के उद्देश्यों, जीएसटी व्यवस्था में हो रहे परिवर्तनों तथा इसके शैक्षणिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।मुख्य अतिथि एवं बरेली के महापौर डॉ. उमेश गौतम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “यदि आपका दोस्त सच्चा है, तो वह आपको आगे बढ़ने का काम करता है।” उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों एवं विश्वविद्यालयों से आए प्रतिष्ठित प्रोफेसरों और विशेषज्ञों को सुनने का अवसर प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों एवं विशेषज्ञों के अनुभवों से अधिकतम सीखने तथा समस्याओं के समाधान खोजने की दृष्टि विकसित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।विशिष्ट अतिथि प्रो. पी.बी. सिंह, कुलपति, स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय, शाहजहांपुर ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने जीएसटी 2.0 के संदर्भ में डिजिटलाइजेशन एवं पारदर्शिता के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से जीएसटी व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका को जीएसटी से जोड़ते हुए बताया कि किस प्रकार AI कर प्रशासन, डेटा विश्लेषण, अनुपालन एवं कर प्रणाली की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने जीएसटी सुधारों से जुड़ी चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं पर भी अपने विचार साझा किए।समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में सीए कपिल वैश्य, संस्थापक, कपिल एंड वैश्य कंपनी उपस्थित रहे। उन्होंने जीएसटी लागू होने से पूर्व प्रचलित वैट व्यवस्था की समस्याओं एवं चुनौतियों पर चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार विभिन्न करों एवं जटिल प्रक्रियाओं के कारण व्यापारियों और व्यवसायों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने जीएसटी की आवश्यकता तथा कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने में इसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।मुख्य वक्ता प्रो. अरविंद कुमार, जेएनयू, दिल्ली ने जीएसटी के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवर्तन एवं विकास के साथ सुधार की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसी क्रम में जीएसटी 2.0 में भी भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और सुधार किए जा सकते हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने डिजिटल गवर्नेंस, जीएसटी व्यवस्था की प्रगति एवं उपलब्धियों तथा बदलते बिजनेस मॉडल पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कृषि क्षेत्र में आए परिवर्तनों का उल्लेख करते हुए बताया कि कर व्यवस्था में ऐसे सुधारों की आवश्यकता है, जो कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित कर सकें। उन्होंने कहा कि खरीद एवं बिक्री की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं पर कर छूट जैसे प्रावधान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।प्रो. संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में जीएसटी 2.0 की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कर व्यवस्था में हुए सुधारों, पारदर्शिता, सरलता तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जीएसटी सुधारों को देश की आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।कार्यक्रम के समापन पर डॉ. प्रियंका रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, मुख्य वक्ता, सभी विषय विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही, राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन में योगदान देने वाली आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया।इस अवसर पर प्रो. शालिनी गुप्ता, दिल्ली तथा डॉ. रितु सपरा सहित विभिन्न विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों की उपस्थिति रही। संगोष्ठी के दौरान प्रो. ए.के. सरकार एवं प्रो. राजकमल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।समापन समारोह से पूर्व तकनीकी सत्र 3 एवं तकनीकी सत्र 4 का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं राज्यों से आए शोधार्थियों और शिक्षाविदों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए। इन सत्रों में अध्यक्ष के रूप में प्रो. जे.के. शर्मा, प्रो. रितु सपरा एवं प्रो. आरती गौर ने सहभागिता की। सह-अध्यक्ष के रूप में डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा, डॉ. राघवेंद्र वर्मा एवं डॉ. रवि प्रकाश उपस्थित रहे। रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. शालिनी गुप्ता, डॉ. पंकज कुमार त्रिपाठी, श्री विजय कुमार वर्मा, श्री अरविंद कुमार एवं प्रो. प्रदीप्त बनर्जी ने अपने विचार साझा किए तथा शोध-पत्र प्रस्तुतियों पर अकादमिक चर्चा की।कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रस्तुत शोध-पत्रों में से उत्कृष्ट शोध-पत्रों का चयन कर प्रतिभागियों को बेस्ट पेपर अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य शोध की गुणवत्ता, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम में प्रो. संजय मिश्रा, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. रोमिता खुराना, डॉ. मंजुला, डॉ. भावना, डॉ. वर्षा, डॉ. नंदिता एवं डॉ. नम्रता सहित विभाग के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ने जीएसटी 2.0 के वर्तमान स्वरूप, भविष्य की चुनौतियों, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कर सुधारों तथा उद्योग एवं कृषि क्षेत्र पर इनके प्रभावों को समझने के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक मंच प्रदान किया।
मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली