सोनभद्र। ग्रामीणों की समस्याओं को गांव में ही सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार को पंचायत भवन चुर्क परिसर में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा की अध्यक्षता में ग्राम चैपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चैबे भी उपस्थित रहे।ग्राम चैपाल में प्रभारी मंत्री एवं सदर विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ग्राम चैपाल के दौरान किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभारी मंत्री ने उपनिदेशक कृषि को निर्देशित किया कि पात्र कृषकों की समस्याओं के समाधान के लिए गांव में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं। एक सप्ताह के भीतर सभी प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इसी प्रकार वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम सभा में ऐसे परिवारों की सूची तैयार कराई जाए, जिनके घरों में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। ऐसे पात्र परिवारों को शौचालय योजना से लाभान्वित करने के लिए नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराई जाए। हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत चुर्क ग्राम सभा में हो रही पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर स्थलीय जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाए कि ग्राम सभा में कितने घरों में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है तथा किन घरों में आपूर्ति बाधित अथवा अनियमित है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।