बीजपुर पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। बीजपुर थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक बैटरी और 1.5 एचपी की मोनोब्लॉक सिंचाई पंप मोटर बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 नवंबर को बीजपुर पुलिस बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी के मामले में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार (24) पुत्र रामनगीना गुर्जर और बबलू कुमार (26) पुत्र शिव प्रसाद वैशवार निवासी नेमना थाना बीजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की बैटरी और सिंचाई पंप मोटर बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी भानु प्रताप यादव तथा आरक्षी अखिलेश कुमार और संजय कुमार शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *