नेशनल प्रेस डे 2026: प्रेस क्लब आॅफ इंडिया और एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने पत्रकारों को किया गया सम्मानित

Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रेस दिवस-2026 के अवसर पर अूू१ी्िर३ी िखङ्म४१ल्लं’्र२३२ अ२२ङ्मू्रं३्रङ्मल्ल (फीॅ.ि) के तत्वावधान में प्रेस क्लब आॅफ इंडिया के सहयोग से 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में विशेष समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के मूल्यों को प्रोत्साहित करना, पत्रकारों के योगदान को सम्मानित करना तथा पत्रकारों की वि•िान्न समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उठाना रहा। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के स्वागत, शॉल एवं स्मृति चिह्न •ोंट करने तथा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रकाशित विशेष स्मारिका का विमोचन •ाी किया गया, जो समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा।समारोह में फेडरेशन आॅफ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री गौतम लाहिड़ी, पूर्व सांसद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जय प्रकाश अग्रवाल तथा दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री रमाकांत गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।गौतम लाहिड़ी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्•ाीक पत्रकारिता बेहद आवश्यक है। पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए स•ाी पत्रकार संगठनों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मीडिया परिदृश्य में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं, जिनका सामना संगठनात्मक एकता से किया जा सकता है। जय प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तं•ा के रूप में जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पत्रकारों को बिना किसी दबाव के जनहित के मुद्दे उठाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों की आर्थिक चुनौतियों तथा पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।रमाकांत गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण •ाूमिका नि•ााते हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/पत्रकारों के कल्याण, सुविधाओं और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सरकार एवं संबंधित संस्थाओं को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री विजय शंकर चतुवेर्दी ने अध्यक्षीय संबोधन में पत्रकारों की समस्याओं, विशेषकर छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों तथा क्षेत्रीय पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों से मांग की कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पुन: रेलवे किराये में रियायत दी जाए, सरकारी एवं निजी अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, टोल टैक्स में छूट तथा दिल्ली मेट्रो में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए।उन्होंने 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों के लिए 15,000 से20,000 तक मासिक पेंशन, पत्रकारों के लिए मीडिया अकादमी की स्थापना तथा छोटे और मध्यम समाचार पत्रों को नियमित सरकारी विज्ञापन उपलब्ध कराने की मांग •ाी उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय एवं लघु समाचार पत्र लोकतंत्र की जमीनी आवाज हैं और उनके संरक्षण के लिए सरकार को ठोस नीति बनानी चाहिए।
पत्रकारों का सम्मान
समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में श्री रत्नेश मिश्रा, श्री किशोर मालवीय, श्री मृगांक प्र•ााकर, श्री विजय मोहन, श्री शम्स तबरेज कासमी, श्री कृष्ण देव पाठक, श्री ललित •ासोढ़, सुश्री दृष्टि गुप्ता, श्री आगा जिलानी एवं श्रीमती अर्चना तिवारी, कृष्ण कुमार तिवारी शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में श्री कौडले चन्नप्पा ने स•ाी अतिथियों, पत्रकारों एवं सहयोगियों के प्रति आ•ाार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *