मतदेय स्थलों के समायोजन को लेकर राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक

Share

गाजीपुर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 और मतदेय स्थलों के समायोजन को लेकर सोमवार को राइफल क्लब सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप जिला निर्वाचन अधिकारी वेद सिंह चौहान ने की।बैठक में एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। इसके साथ ही मतदेय स्थलों के समायोजन और उनके संभाजन से संबंधित प्रस्तावों पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया।इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि राजन प्रजापति, आदित्य कुशवाहा, जनक लाल प्रसाद, जावेद अहमद, राजेश कुमार यादव और रविकांत राय सहित सभी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *