जमानिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिग के दौरान सोनार टोली नगर कस्बा के अन्तर्गत औरंगजेब खान के गोदाम में से 4 कुन्तल 78 किलोग्राम अदैध पटाखा बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रूपया है। मौके से बिना लाईसेंस पटाखा/आतिशबाजी सामग्री बेचने व भण्डारण करने के अपराध में 3 अभियुक्तगण जिसमें औरगंजेब खान पुत्र इकबाल खान 2. इश्तियाक पुत्र शकूर खान 3. मो0 अर्श पुत्र रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984 का अभियोग पंजीकृत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम,पता व आपराधिक इतिहास औरगंजेब खान पुत्र इकबाल खान नि0 सुभान टोली कस्बा जमानिया, मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984, इश्तियाक पुत्र शकूर खान निवासी सुभान टोली कस्बा जमानिया, मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984, मु0अ0सं0 196/2018 धारा 47/148/149/323/352/452/504/ 506 भादवि मो0 अर्श पुत्र रेयाज अहमद निवासी पुरानी मण्डी थाना जमानिया, मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984, बरामदगी 4 कुन्तल 78 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह, उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह थाना जमानिया शामिल रहे। फोटो