नगीना । चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर के बाद छूटे मतदाताओं व नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पुनः शामिल करने तथा संशोधन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुबह दस बजे से नगीना विधानसभा क्षेत्र के 401 व बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के 420 बूथों पर बीएलओ ने काम शुरू कर दिया है। विशेष अभियान अगले शनिवार 24 अक्टूबर को भी चलेगा। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं के पुनः सत्यापन एंव नए व पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए प्रारूप 6, मृतक, शिफ्टेड,डबल मतदाता के नाम अपमार्जित करने ।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
के लिए प्रारूप 7 तथा संशोधन के लिए प्रारूप 8 भरने का काम 18 नगीना विधानसभा क्षेत्र के 401 पोलिंग बूथों व 19 बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र के 420 पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा किया जा रहा है। जो शाम चार बजे तक चलाया गया। एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग की मंशा है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम वोटर लिस्ट में आने से वंचित न रह पाए।एसडीएम ने बताया कि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के वोट भी बनाए जा रहे हैं।
नगीना विधानसभा क्षेत्र के हिंदू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में सर्वाधिक 10 पोलिंग बूथों बनाए गए हैं। वहां मौजूद बी एल ओ ने बताया कि उनके पास एसआईआर के बाद अप्रैल में जारी मतदाता सूचियां हैं। बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता व समाज सेवी भी रहे।