मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी से सपाइयों में नाराजगी

Share
रसूलाबाद कानपुर देहात। सोशल मीडिया पर पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने से सपाइयों में नाराजगी है। मामले को लेकर सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान और युवा सपा नेता अरुण यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुकेश पाल देशबंधु नाम की फेसबुक आईडी से दोनों नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। अरुण यादव ने बताया कि ऐसी टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और समाज में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसपाइयों ने संबंधित फेसबुक आईडी और पोस्ट की निष्पक्ष जांच कर डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की। हाजी फैजान खान ने कहा कि स्व.मुलायम सिंह यादव देश के वरिष्ठ नेता और समाजवादी विचारधारा के प्रमुख स्तंभ रहे हैं। उनके तथा कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना निंदनीय है। सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियां नहीं की जानी चाहिए। प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। सपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से शहंशाह अली, पूर्व प्रधान अजय कुमार, हनीफ अली,सद्दाम अली,आशीष यादव,अरविंद यादव,विष्णु तिवारी,संदीप यादव आदि सपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *