ललितपुर -संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक जखौरा के ग्राम सिरसी में पांच न्याय पंचायत की बैठक समीक्षा चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा महामंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष दयाराम रजक की अध्यक्षता विशिष्ट अतिथि जसपाल सिंह,मोहन सिंह चंदेल,खलक सिंह राजपूत, सीताराम राय, प्रदीप कुशवाहा आदि रहे इस दौरान गुड्डू राजा ने कहा कि संगठन सजन के कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम सभा में अध्यक्ष की नियुक्ति हो चुकी है अब बूथ अध्यक्षों के गठन में सब लोग पूरी जिम्मेदारी के साथ जुड़ जाए हर बूथ पर लोगों को जोड़ना है जिससे बूथ मजबूत होगा सभी युवाओं को आभार किया कि वह कांग्रेस से जुड़कर राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दें कांग्रेस किसी भी जाति वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है वैसा भी धर्म को और वर्गों को लेकर चलती है आज पांच न्याय पंचायत जखौरा सिरसी लगोन ननोरा वांसी की समीक्षा की जिसमें बांसी से बृजेश गुप्ता थनवारा से इकबाल दैलवारा से नागेश रजक सिरसी से नेक सिंह राजपूत का सम्मान किया गया तथा उनकी बूथों की स्थिति ग्राम पंचायत की स्थिति की संपूर्ण जानकारी ली इस दौरान जसपाल सिंह ने कहा कि सभी कमेटियों को पूर्ण जिम्मेदारी के तहत कांग्रेस में युवाओं को जोड़ना है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ और गांव-गांव युवाओं को आभार व्यवहार किया कि वह कांग्रेस से जोड़कर अपने विकासखंड जनपद और देश सेवा में अपना योगदान दें कांग्रेस का इतिहास रहा है कि स्वतंत्रता के आंदोलन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर अंग्रेजों से गुलामी खत्म कराई थी आज फिर बैठ समय है की उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए 40 साल का सूखा खत्म करना है पहले मनरेगा में गांव-गांव कम मिलता था आज पूरे देश में पूरे जनपद में यह मालूम भी नहीं पड़ता है कि किसी गांव में मनरेगा के लोग मजदूर काम कर रहे हैं अपने-अपने चिन्हित लोगों को काम देकर मजदूरों को छोड़ दिया गया है इस दौरान अध्यक्षता करते हुए श्री रजक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी लोगों की पार्टी है आप सब इसमें भागीदारी कर देश सेवा और जन सेवा के काम में आगे बढ़े इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रैकवार ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से पंडित अवधेश गिरी, हरदेव राजपूत,उपदेश सेन, नंदकिशोर विश्वकर्मा बालकिशन जीवन सिंह,सुरेश, दयाराम विश्वकर्मा,जितेन्द्र सिंह राजपूत,विशाल विश्वकर्मा रामकुमार राजपूत, जमुना प्रसाद, लखन नाथ श्रीराम विश्वकर्मा हर सिंह तिलक रजक, अर्जुन नाथ, मिथुन रजक मलखान रैकवार, बद्रीलाल, दीपक अहिरवार,मयंक अहिरवार, सुनील रजक, अरविंद यादव,कल्याण झा अमन विश्वकर्मा, मूलचंद पाल,पवन पाल, आदि शामिल रहे ।