नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर शहर में 28 से 30 नवंबर, 2026 तक होने वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों पर चर्चा करने के लिए देशभर से सैंकड़ों पत्रकार जुटेंगे। इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए एनयूजेआई की प्रत्येक राज्य इकाई में जबरदस्त उत्साह है और सभी ने इसे भव्य और सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने पर सहमति जताई है।शुक्रवार, 25 सितंबर, 2026 को यहां 7 जंतर मंतर रोड स्थित एनयूजेआई के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों सहित राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और महासचिवों ने एक सुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में पत्रकारों के हितों पर गंभीर व सार्थक चर्चा के दौरान भारत के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले पत्रकारों को अपनी समस्याएं और पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।कुछ सदस्यों ने यह मांग भी रखी कि राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने वाले पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाए।
इस मुद्दे पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल ने आश्वासन देते हुए कहा, ” मैं भी यही चाहता हूं कि पत्रकारों के मुद्दों पर पत्रकारों द्वारा पत्रकारों के बीच विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त समय दिया जाए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस बारे में मेजबान राजस्थान इकाई के साथ चर्चा कर इसे सुनिश्चित किया जाएगा।”एनयूजेआई के महासचिव श्री राकेश शर्मा ने बताया कि जयपुर में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन के भव्य आयोजन की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। राजस्थान के पत्रकार देशभर से आने वाले पत्रकारों की शानदार मेजबानी को पूरी तरह तैयार हैं।एनयूजेआई के पूर्व अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने राज्य इकाइयों से संविधान के अनुसार समय पर चुनाव कराने और एनयूजेआई की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की बात कही।एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक में एक ‘वेलफेयर फंड’ बनाने पर भी सहमति बनी।बैठक में यूनियन हितार्थ नियमित रूप से स्मारिका निकालने एवं आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सभी राज्यों की भागीदारी पर सार्थक चर्चा हुई।एनयूजेआई के कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया ने फंड एवं स्मारिका के लिए उत्तराखंड से व अधिकाधिक सहयोग दिलाने का भरोसा जताते हुए सभी राज्य इकाइयों से इसमें सहयोग करने का अनुरोध किया।एनयूजेआई के पूर्व महासचिव श्री प्रसन्न महांति एवं श्री प्रदीप तिवारी, उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रमोद गोस्वामी, श्री सुरेंद्र दुबे और झारखंड के श्री रजत गुप्ता ने अपने विचार रखे।अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने ‘वेलफेयर फंड’ पर सहमति जताते हुए इसे अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने की बात कही। राज्यों में यूनियन की मजबूती एवं पत्रकार समाज के मुद्दों के समाधान पर चर्चा हुई।महासचिव श्री राकेश कुमार शर्मा ने जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर , उड़ीसा समेत सभी राज्यों के पदाधिकारीगण शामिल हुए।