पशुचिकित्सा शिविर में 233 पशुओं का उपचार, 36 गोवंश को लगा एलएसडी टीका

Share
नवाबगंज, उन्नाव। ASDCAD योजना के तहत रविवार को ब्लॉक के कुशलीखेड़ा मजरा भौली में पशुचिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में 62 पशुपालकों ने पहुंचकर अपने पशुओं का उपचार कराया। पशुपालन विभाग की टीम ने कुल 233 छोटे-बड़े पशुओं का उपचार किया। वहीं, 36 गोवंशीय पशुओं को एलएसडी (लम्पी स्किन डिजीज) का टीका लगाया गया।शिविर में पशुओं को उपचार के साथ कृमिनाशक दवाओं का वितरण और टीकाकरण भी पूरी तरह नि:शुल्क किया गया। पशुपालकों को पशुओं की देखभाल और बीमारियों से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी गई।शिविर में पशुपालन विभाग की ओर से पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मौर्य, पशुधन प्रसार अधिकारी सुजाता गौतम और प्रदीप कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर के आयोजन में सूर्यपाल रजैपाल, विवेक यादव, अमरपाल, रामकिशन और पप्पू ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *