सिंभावली थाना सिम्भावली पुलिस ने पहचान छिपाकर शादी कर चोरी करने की घटना कारित करने वाली अभियुक्ता (दुल्हन) को किया गिरफ्तार।जिसके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण व फर्जी दस्तावेज बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्ता द्वारा अपने फरार सहयोगी साथी लक्ष्मण के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से सीमा नाम बदलकर ग्राम लिसडी निवासी विनोद से शादी की गयी थी तथा मौका पाकर घर से आभूषण आदि लेकर फरार हो गयी थी। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिंभावली पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 246/2026 धारा 305(a) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्ता मथुरा से पुत्री सोनू शेख निवासी दिघीरपार परुलिया कोस्टल जनपद कमापोल वेस्ट बेंगल पर को गंगा एक्सप्रेसवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
1. एक अंगुठी पीली धातु व एक जोडी पायल सफेद धातु ।
2. फर्जी दस्तावेज (भिन्न-भिन्न नाम के 02 आधार कार्ड व एक पैन कार्ड)