गाजीपुर। जखनियां शाशन द्वारा गांव में चल रही मनरेगा योजना को बंद करते हुए उसकी जगह पर वी बी जी राम जी योजना लागू कर कार्य कराने लगी लेकिन मनरेगा के तहत गांव में कार्य किए हुए मजदूरों का अब तक भुगतान न होने से मजदूर ग्राम प्रधानों के घर का चक्कर काट रहे हैं लेकिन आज तक उनका भुगतान नहीं हुआ 30 जून से लेकर 10 जुलाई के बीच में जिन ग्राम पंचायतो का भुगतान किया गया है वह भुगतान अब तक नहीं आया जिससे ग्राम प्रधान सहित कार्य किए हुए मजदूर परेशान हैं भुगतान के बारे में ब्लॉक सहित जिला के कोई अधिकारी या कर्मचारी नहीं बता पा रहे है कि उनका भुगतान कब तक होगा जबकि उसके बाद बी बी जी राम जी योजना के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान किया जा रहा है ग्राम प्रधान भी सोच रहे हैं कि ऐसा न हो कि भुगतान न होने से मजदूरों को घर से पैसा देना पड़े प्रधान सहित मजदूरों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि उनके कराए गए कार्यों का उन्हें जल्द भुगतान कराया जाए।