उन्नाव में एसएसपी की अपराध गोष्ठी, अपराधियों पर सख्ती के निर्देश

Share
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण और आगामी गणेश चतुर्थी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
गोष्ठी में एसएसपी ने गंभीर एवं लंबित अभियोगों का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई, शातिर अपराधियों को चिह्नित कर हिस्ट्रीशीट खोलने तथा गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कार्रवाई करने को कहा गया।माफियाओं और संगठित अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने पर जोर दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
गणेश चतुर्थी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट
आगामी गणेश चतुर्थी को देखते हुए एसएसपी ने गणेश प्रतिमा स्थापना और विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया। आयोजकों से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने, पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामलों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक सजा दिलाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *