महिलाओं की कान की बालियां लूटने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Share

बाराबंकी। महिलाओं के कान से सोने की बालियां लूटने वाले तीन शातिर आरोपितों को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से लूटे गए जेवर बेचकर प्राप्त 17,200 रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने रविवार को रीगल होटल के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र के कैम्पल रोड निवासी फरमान उर्फ राहिल पुत्र सलीम, अपिया नगर किशोरगंज निवासी अब्दुल्ला कामरान पुत्र सरवर अली और अब्दुल समद पुत्र मो. अजीम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में 28 अगस्त को कोतवाली नगर क्षेत्र के सफेदाबाद में एक महिला के कान से सोने का बाला लूटने की बात स्वीकार की है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसके अलावा लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में सीएमएस वाली गली के पास ई-रिक्शा सवार महिला से कान की बाली लूटने की घटना में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है। लूटे गए जेवरों को बेचने के बाद मिली रकम आरोपितों ने आपस में बांट ली थी। पुलिस ने उनके पास से विभिन्न घटनाओं से संबंधित 17,200 रुपये बरामद किए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त यूपी 32 एनआर 6390 नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। लखनऊ के तालकटोरा थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 172/2026 में भी तीनों आरोपितों के नाम प्रकाश में आए हैं। बाराबंकी के कोतवाली नगर थाने में भी इनके विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 637/2026 दर्ज है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह कुशवाहा, उपनिरीक्षक अभिषेक राय, हेड कांस्टेबल रामजी सिंह, कांस्टेबल कपिल तिवारी, धीरज सिंह और राहुल जायसवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *