*फिरोजाबाद*। थाना टूंडला पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टूंडला पुलिस ने पुराना बाईपास के पास से आकाश पुत्र महेश चंद निवासी कन्हैया नगर, पैमेश्वर गेट, थाना दक्षिण, फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में थाना टूंडला पर मुकदमा संख्या 446/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।