चाकू से हमला करने वाले चार वांछित गिरफ्तार, दो खूनालूद चाकू व डंडे बरामद

Share
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने मारपीट और चाकू से हमला करने के मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो खूनालूद चाकू और दो डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, आठ सितंबर को वादी अपने भाई सनी बिंद और अन्य मित्रों के साथ कार से घर जा रहा था। मालगोदाम के पास कुछ लोगों ने रास्ते में साइकिल खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। वादी और उसके भाई सनी बिंद ने रास्ते से साइकिल हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर विपक्षीगण ने डंडा, रॉड और चाकू से अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान सनी बिंद के पेट में चाकू मार दिया गया, जबकि वादी और उसके अन्य साथियों के साथ भी मारपीट की गई।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteघटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 673/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 352 और 109(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन गाजीपुर के पूर्वी दिशा स्थित आउटर के पास घेराबंदी कर चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में अर्जुन पुत्र राजू डोम (35 वर्ष), सोनू पुत्र सुखारी राम (32 वर्ष), मनसुख उर्फ मनसोख पुत्र बाबूलाल (34 वर्ष) निवासी टैक्सी स्टैंड ओवरब्रिज, मालगोदाम रोड, थाना कोतवाली गाजीपुर तथा लोहा पुत्र सुगर (31 वर्ष) निवासी बयेपुर देवकली, थाना कोतवाली गाजीपुर शामिल हैं।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता और थाना कोतवाली के हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *