एक सप्ताह पहले दिन दहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली ,

Share
बढ़ापुर। करीब दो सप्ताह पहले नगर के मोहल्ला ठाकुरान में दिन दहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में बढ़ापुर पुलिस अभी तक खाली हाथ है। जिसके चलते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ापुर इकाई के नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस अधीक्षक बिजनौर से मिला। जहाँ पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जल्द घटना के खुलासे के आश्वासन दिया गया। बताया जाता है कि नगर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी नीरज कुमार अग्रवाल पुत्र स्व0 जितेंद्र कुमार अग्रवाल के घर पर गत 29 अगस्त2026 को अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुली चुनोती देते हुए दिन दहाड़े मकान की छत में लगे जाल को तोड़कर लाखो रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला था जब नीरज अग्रवाल की पत्नी अपने बेटे से मिलने तथा बेटी से भाई को राखी बंधवाने के लिये दिल्ली गई थी। उन्हें कहा मालूम था कि रक्षा बंधन का यह त्योहार उनके लिये कितना नुकसान दायक होगा। गौरतलब बात यह है कि चोरी होने के बाद मौके पर मिले चार जिंदा कारतूसों ने मकान स्वामी सहित पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी थी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/घटना की सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज की परन्तु मौके से मिले चारो जिंदा कारतूस का एफआईआर में जिक्र तक नही आया। जिस कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा। इतना ही नही घटना की बारीकी से जांच करने के बाद स्थानीय पुलिस ने चोरी के जल्द खुलासे के लिये जिले की सर्विलांस टीम को मौके पर बुलाकर घटना का गहनता से निरीक्षण किया गया जिसके बाद भी बढ़ापुर पुलिस खाली हाथ ही है। करीब दो सप्ताह तक चोरी कांड का खुलासा न होने के चलते हुए नीरज कुमार ने व्यापार मंडल के समक्ष घटना के खुलासे को लेकर व्यापारियों की राय के चलते हुए शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बढ़ापुर इकाई के नगर अध्यक्ष गुलज़ार मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई से से मिला तथा घटना से रूबरू कराने के साथ साथ घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुचे प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष गुलज़ार मलिक,संरक्षक मुंशी मुख्तार, पीड़ित व्यापारी नीरज कुमार अग्रवाल, विकास अग्रवाल, नीलू अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *