मिला एसडीएम का आश्वासन, फिर गरमाया गुमटियों का प्रकरण

Share

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट मुख्यालय के सामने स्थित स्वगÊय हरिशंकर सिंह स्मृति वाटिका पार्क एवं सार्वजनिक महिला शौचालय के सामने रखी गई चार गुमटियों को हटाने का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस संबंध में पब्लिक अधिकार सोशलिस्ट इंडियन पासी पाटÊ उत्तर प्रदेश के अयोध्या मंडल अध्यक्ष सियाराम रावत ने प्रशासन से वार्ता की।बताया गया कि मामले को लेकर उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट ने आश्वासन दिया है कि आज ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि स्मृति वाटिका की सुंदरता एवं महिला शौचालय की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार गुमटियों को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थापित किया जाना चाहिए। read more:https://pahaltoday.com/18-schoolgirls-suddenly-fainted-due-to-the-scorching-heat/गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर पूर्व में किसान संगठनों द्वारा भी ज्ञापन दिया जा चुका है और समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की मांग उठती रही है।सियाराम रावत ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन पर उन्हें भरोसा है और उम्मीद है कि जनहित से जुड़े इस मामले का आज ही उचित समाधान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *