ललितपुर- बजरंग सेना संगठन के करीब आधा सैकड़ा से अधिक सदस्यों ने जिलाध्यक्ष दीपक पस्तोर के नेतृत्व में जिलाधिकारी सत्यप्रकाश को ज्ञापन सौंपा जिसमें अवगत कराया गया कि ललितपुर जिले में अवैध शराब का कारोबार जोरो पर फैला हुआ है हर एक गांव में बिना लाइसेंसी शराब बेची जा रही है जिससे आम आदमी की आर्थिक स्थिति काफी खराब होती जा रही है कई परिवार बर्बादी की कगार पर है
धार्मिक भावना की लोगो के मन से समाप्त होती जा रही है परिवार के मुखिया का शराब के लत में होने के कारण बच्चों का भविष्य भी खराब हो रहा है उनकी शिक्षा दीक्षा भी समाप्त होती जा रही है ज्ञापन में बताया गया विगत दिन पूर्व समीप के जिले सागर के बन्डा तहसील में जहरीली नकली शराब के सेवन से करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई है जिस प्रकरण का सम्बन्ध ललितपुर जिले से मिला था महोदय ऐसी पुनरावृत्ति हमारे जिले में न हो।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर एक गांव शहर में सघन जांच अभियान चलाते हुए सभी ऐसे अवैध शराब बेचने वाले लोगों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए जेल भेजना चाहिए…!!बजरंग सेना संगठन ने माननीय जिलाधिकारी महोदय से आग्रह किया कि अगर जल्द से जल्द इस मामले में कोई बाद कार्यवाही नहीं हुई तो बजरंग सेना संगठन सभी जिलेवासियों के साथ बड़ा उग्र आंदोलन करने पर विवश हो जायेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगीज्ञापन देते समय प्रदेश प्रभारी शुभम पस्तोर खड़ेरा, श्याम दीक्षित, सुशील श्रीवास्तव, अजय सिंह बुंदेला,संतोष कुशवाहा, शिव कुमार चंदेल,संजू सेन बुढवार, दीपक नायक, राजाराम साहू,राघवेंद्र सिंह बुंदेला,संजय सिंह लोधी,कृष्णकांत काकर,सुरेन्द्र सेन,नीलू सेन, सोनू कुशवाहा, आदि सभी बजरंग सेना के सदस्यगण मौजूद रहे।