सेवा संकल्प अभियान (17 सितम्बर – 17 अक्टूबर 2026) की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक संपन्न

Share
ललितपुर। जनपद में केंद्र सरकार के 12 सफल वर्षों एवं राज्य सरकार के 10 वर्षों के अभूतपूर्व विकास कार्यों तथा जन-कल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य अभियान की पूर्व तैयारियों, रूपरेखा एवं विभागीय कार्य-योजना की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार, ललितपुर में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश की अध्यक्षता में एक अति-आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पिछले एक दशक में सरकार की योजनाओं से जन-जीवन में आए सकारात्मक व प्रामाणिक परिवर्तनों को तथ्यात्मक रूप से जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।  इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसानों की समृद्धि तथा वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने समस्त संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित 10 एवं 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, लाभार्थियों के आंकड़ों एवं सफलता की कहानियों का विवरण तत्काल तैयार कर प्रस्तुत करें।उन्होंने निर्देशन कि अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, विकास खंडों तथा स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दिनेश कुमार, प्रधानाचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय डॉ मयंक शुक्ला, उपायुक्त (श्रम/रोजगार) रमेश कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *