गाजीपुर/बरही। बर्नवाल सेवा समिति बरही के तत्वावधान में द्वितीय वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन विरासत पैलेस, बरही में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अहिवरन की आरती एवं पूजन के साथ हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवाजी वर्णवाल एवं निशिमा बर्नवाल रहे। उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए आगे बढ़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए आपसी सहयोग, शिक्षा और एकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।कार्यक्रम में सदर विधायक जयकिशन साहू भी उपस्थित हुए। उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बर्नवाल समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वार्षिक उत्सव के दौरान बच्चियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं बाल नृत्य प्रस्तुतियां दीं। गीतों के माध्यम से सृष्टि वर्णवाल ने सामाजिक समस्याओं को सामने रखने का प्रयास किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली बच्चियों का उत्साह बढ़ाते हुए डॉ. अजीत वर्णवाल ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. शिवमूरत गुप्ता, अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल, संगठन मंत्री पवन वर्णवाल तथा कार्यक्रम संयोजक संजय वर्णवाल की देखरेख में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक उत्थान का संदेश दिया गया।