आजमगढ़ नई बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में हुई चोरी का सरायमीर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने अंतर्जनपदीय शातिर महिला चोर को गिरफ्तार कर चोरी गया मुकुट, नथुनी और नकदी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 5 सितंबर को दोपहर में महिला मुख्य द्वार से मंदिर में घुसी और रामदरबार व दुर्गा माता के गर्भगृह से चांदी का मुकुट, नथुनी और नकदी चुरा कर झाड़ियों में छिपा दिया था। इस संबंध में 6 सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था।सोमवार को पुलिस ने अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर माल बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस बढ़ाई गई है।पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला शातिर है। उसके खिलाफ जौनपुर और अंबेडकरनगर में चोरी व आबकारी के 7 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।