*शिकोहाबाद*। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विकासखंड शिकोहाबाद के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा दो और चार में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई और पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी। इस दौरान कक्षा चार की छात्राओं आंचल और गुंजन ने जिलाधिकारी के सवालों के सही जवाब दिए। छात्रा गुंजन ने 18 का पहाड़ा भी निर्बाध रूप से सुनाया, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को टॉफी भी वितरित की। प्रधानाचार्या मंजू यादव ने बताया कि विद्यालय में 109 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि निरीक्षण के समय 66 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय में छह शिक्षक तैनात हैं, जिनमें से पांच उपस्थित पाए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिलाधिकारी ने मिड-डे मील, पेयजल, स्वच्छता और रसोइयों के मानदेय भुगतान की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारी नियमित रूप से विद्यालय में सफाई करता है और रसोइयों को पिछले माह तक का मानदेय प्राप्त हो चुका है।विद्यालय के बाहर मौजूद ग्रामीणों और अभिभावकों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रधानाचार्या को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। साथ ही कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार और उप जिलाधिकारी शिकोहाबाद भी मौजूद रहे।