हरिकृष्ण कश्यप रसूलाबाद कानपुर देहात। हाल ही में औरैया जनपद की बिधूना विधानसभा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान रसूलाबाद कस्बा निवासी सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। दोनों के बीच काफी देर तक गुफ्तगू हुई। अखिलेश यादव की ओर से हाजी फैजान खान को दी गई तवज्जो के बाद स्थानीय सियासी गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिधूना आगमन के दौरान पार्टी की सियासी गतिविधियां भी तेज नजर आईं। अखिलेश यादव ने हाजी फैजान खान से मुलाकात कर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी की सरकार बनने पर वफादार और मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देने के साथ ही उन्हें उचित जिम्मेदारी भी दी जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी हाजी फैजान खान राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीछे मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर दोनों के बीच अहम बातचीत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ संगठन के लिए काम करने का संदेश दिया।हाजी फैजान खान को राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से मिली विशेष तवज्जो को स्थानीय सियासत में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच भी इसे संगठन में सक्रिय भूमिका और आगामी समय में जिम्मेदारी बढ़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा द्वारा संगठन को मजबूत करने की कवायद के बीच इस मुलाकात ने रसूलाबाद की सियासत में चर्चाओं को और हवा दे दी है।